पर बैठे अन्ना हजारे को अपना समर्थन देने के लिए गुरुवार को पश्चिमी उत्तर
प्रदेश से हजारों किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए कूच किया।
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के बैनर तले मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और
बागपत जिलों से 2,000 से अधिक किसान करीब 100 निजी गाड़ियों, रेलगाड़ियों और
बसों में सवार होकर रामलीला मैदान रवाना हुए।
बीकेयू के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा, 'देशभर में समाज के दूसरे
वर्गों की तरह ही किसानों ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम को
समर्थन देने का फैसला किया है। बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर
हजारों किसानों ने उनके नेतृत्व में रामलीला मैदान के लिए कूच किया।'
मलिक ने कहा, 'कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार यदि कहती है कि वह
भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार जनलोकपाल
विधेयक पारित करने से घबरा क्यों रही है? साफ है कि वह जन लोकपाल से डर रही
है, इसलिए एक कमजोर लोकपाल विधेयक लाकर उसे जबरन पारित करवाना चाहती है, जो
भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्प्रभावी है।'
बीकेयू नेता ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर किसी की बात
नहीं सुन रही है। ऐसे में अब तक मूकदर्शक की भूमिका निभा रहे कांग्रेस
महासचिव राहुल गांधी को चुप्पी तोड़कर बीच का रास्ता निकालने के लिए सक्रिय
भूमिका अदा करनी चाहिए।


0 comments:
Post a Comment