Wednesday, 24 August 2011

Conflict between Anna and Government yet on 3 major issues


तीन मुद्दों पर सरकार और टीम अन्ना के बीच बुधवार को हुई दूसरे दौर की बातचीत में भी कोई सहमति नहीं
समझौते की दिशा में अवरोध बने तीन मुद्दों पर सरकार और टीम अन्ना के बीच बुधवार को हुई दूसरे दौर की बातचीत में भी कोई सहमति नहीं बन पाई है।
दोनों पक्ष इस मसले पर फिलहाल कोई हल नहीं निकाल पाया है, लेकिन बातचीत का दौर रहने की बात कही है। दूसरी ओर सर्वदलीय बैठक अपरा±न 3:30 बजे होनी है। करीब दो घंटे चली बैठक में सरकार की ओर से संदीप दीक्षित और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद तथा टीम अन्ना से अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी ने हिस्सा लिया। गतिरोध के तीन मुद्दों, सरकारी कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने, सिविल चार्टर बनाने और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति पर बैठक में चर्चा हुई। पहले यह उम्मीद लगा जा रही थी कि इस इन मुद्दों पर दोनों पक्षों में कोई सहमति बन जाएगी और अन्ना का अनशन आज टूट जाएगा, लेकिन यह मामला फिलहाल अटक गया है। दोनों पक्षों ने ही इन मुद्दों पर लचीला रवैया अपनाने से इनकार कर दिया। बैठक के शुरू में टीम अन्ना ने सलमान खुर्शीद को प्रणव मुखर्जी को देने के लिए नया ड्राफ्ट सौंपा। दोनों पक्षों की तरफ से कहा गया है कि बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला है। बैठक खत्म होने के बाद बैठक की रिपोर्ट देने के लिए संदीप दीक्षित और सलमान खुर्शीद प्रणव मुखर्जी के पास गए हैं। उनसे बातचीत के बाद उम्मीद की जा रही है कि कुछ घोषणा हो। दूसरी ओर टीम अन्ना भी अन्ना को बैठक की जानकारी देंगे।



Kindly Bookmark this Post using your favorite Bookmarking service:
Technorati Digg This Stumble Stumble Facebook Twitter

0 comments:

Post a Comment

 

दैनिक जागरण |अंतर्राष्ट्रीय

दैनिक जागरण | मनोरंजन

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण | खेल

| Hindi Samachar © 2009. All Rights Reserved | Template Style by My Blogger Tricks .com | Design by Brian Gardner | Back To Top |